प्रयागराज महाकुंभ के सफल समापन पर CM साय ने योगी को दी बधाई

प्रयागराज महाकुंभ

स्वतंत्र बोल
प्रयागराज 27 फरवरी 2025. प्रयागराज महाकुंभ के सफल समापन पर CM साय ने योगी को बधाई दी। सीएम साय ने कहा, आज मैंने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से दूरभाष पर चर्चा कर प्रयागराज महाकुंभ के ऐतिहासिक एवं भव्य आयोजन के सफल समापन पर उन्हें हार्दिक बधाई दी। यह भव्य और विराट आयोजन हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और परंपराओं की अद्भुत झलक प्रस्तुत करता है।