विधानसभा का बजट सत्र 23 से, 24 को ओपी चौधरी पेश करेंगे बजट.. कवासी लखमा को सत्र में शामिल होने की अनुमति।

स्वतंत्र बोल
रायपुर 21 फरवरी 2026.  छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होगा। सत्र के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने पत्रकारों को बताया कि सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी, सत्र में कुल 15 बैठके प्रस्तावित है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 फरवरी को राज्य का बजट पेश करेंगे। 20 मार्च तक चलने वाले सत्र में विधायकों ने 2813 लगाए है जिनमे तारांकित प्रश्न 1437 और अतारांकित प्रश्न 1376 है। यह सत्र खास होगा, गृहमंत्री विजय शर्मा धर्मान्तरण से संबंधित विधेयक पेश कर सकते है। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से धर्मांतरण के खिलाफ कानून लाने की मांग हो रही है, ऐसे में बजट सत्र में गृहमंत्री “छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्रय विधेयक 2026” पेश कर सकते है।

कवासी लखमा सत्र में होंगे शामिल-
प्रदेश के 3500 करोड़ के आबकारी घोटाले में जेल निरुद्ध रहे कोंटा विद्याएक कवासी लखमा बजट सत्र में शामिल होंगे। विधासनभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने नहे सत्र में शामिल होने की अनुमति कुछ शर्तो के साथ दी है। लखमा बजट सत्र में शामिल होंगे तो वे अपने आने और जाने का सटीक सूचना देंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करेंगे और विध्सभा के भीतर और बाहर भी चर्चा नहीं करेंगे। अपने सक्रिय मोबाइल नंबर की जानकारी देना अनिवार्य होगा, विधानसभा परिसर में मोबाइल फोन जमा करना होगा, सुप्रीम कोर्ट द्वारा निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा, सत्र के दौरान केवल उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे, स्वयं के प्रकरण पर सदन में कोई वक्तव्य नहीं दे सकेंगे, अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दे उठा सकेंगे,, जब तक सत्र चलेगा यह अनुमति लागू होगा।

 

error: Content is protected !!