सड़क पर घसीटी लाश, खून के निशान और सनसनी: बाईपास पर आधी रात को क्या हुआ था?

Images (11)

स्वतंत्र बोल
बिलासपुर 28 सितंबर 2026:
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने ओम लहरे नाम के युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को फदहाखार-महमंद (चांदमारी) बाईपास के पास फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

ad

सड़क पर मिले घसीटने के निशान, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

बाईपास के पास शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच के दौरान सड़क पर शव को घसीटने के कारण खून के स्पष्ट निशान मिले हैं। मृतक के शरीर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके से अहम साक्ष्य एकत्र किए हैं।

youtube

मुख्य आरोपी हिरासत में, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है, जिसे इस वारदात का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में इस हत्याकांड की वजह पुरानी और आपसी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस हत्या की मुख्य वजहों और पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है तथा वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है।