ISBT पर वर्मा ट्रैवल्स की बसों में लगी भीषण आग, धू-धू कर जलीं 4-5 बसें

Untitled

स्वतंत्र बोल
भोपाल 25 अक्टूबर 2026:
 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के हबीबगंज स्थित अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) में रविवार शाम 25 अक्टूबर को खड़ी बसों में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते वर्मा ट्रेवल्स की करीब 4 से 5 बसों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

ad

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। बस मालिक दीपक वर्मा भी मौके पर पहुंचे हैं। घटना को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

youtube

दो हफ्ते पहले न्यू मार्केट में लगी थी आग

भोपाल के न्यू मार्केट में करीब दो हफ्ते पहले भी आग लगने की घटना हुई थी। वहां छोले-भटूरे की एक दुकान में लगी आग आसपास की 5 से 6 दुकानों और 8 से 10 रेहड़ियों तक फैल गई थी। आग की लपटों के कारण बाजार में अफरा-तफरी मच गई थी।

उस घटना में आग लगने की वजह छोले-भटूरे की भट्टी और शॉर्ट सर्किट बताई गई थी। दुकान के पास स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर की दीवार के कारण आग मंदिर के अंदर तक नहीं पहुंच सकी थी। बताया गया था कि आग से व्यापारियों का करीब 10 करोड़ रुपये का सामान जल गया। उस घटना में भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई थी।