आज महाराष्ट्र के नागपुर स्थित मिहान में पंतजलि के सबसे बड़े मेगा फूड एंड हर्बल पार्क का उद्घाटन होने जा रहा है। इस उद्घाटन समारोह में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे।यह प्लांट एशिया का सबसे बड़ा फूड एंड हर्बल पार्क होगा।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
Baba Ramdev किसानों की आय में होगा इजाफा
योग गुरु बाबा रामदेव ने बताया कि इस प्लांट में 800 टन संतरे का जूस निकालने का संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। यह जूस 100% शुद्ध होगा, इसमें न तो पानी होगा और न ही चीनी। इसके साथ ही संतरे के छिलके का उपयोग तेल निकालने के लिए किया जाएगा। इस संयंत्र से किसानों को अपनी उपज का पूरा मूल्य मिलेगा और देशवासियों को शुद्ध जूस मिलेगा। इस प्रोजेक्ट की लागत 1500 करोड़ रुपये है, जिसमें से 1000 करोड़ रुपये पहले ही खर्च हो चुके हैं।
Baba Ramdev कृषि क्रांति की शुरुआत
रामदेव ने यह भी कहा कि यह एशिया का सबसे बड़ा फूड प्रोसेसिंग पार्क होगा। इससे पहले पंतजलि ने हरिद्वार में भी एशिया का सबसे बड़ा फूड पार्क स्थापित किया था। अब मिहान स्थित इस प्लांट में आसपास के राज्यों से भी संतरे आएंगे। रामदेव ने दावा किया कि इस प्लांट के बाद और भी कई ऐसे प्लांट लगाए जाएंगे, जो कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने का काम करेंगे।
Baba Ramdev जीरो वेस्टेड सिस्टम
प्लांट के उद्घाटन से पहले आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण इस प्लांट को शुरू करने में कई चुनौतियाँ आईं। इस प्लांट की दैनिक प्रोसेसिंग क्षमता 800 टन है, जिसमें ग्रेड A, B, C और आंधी से टूटे हुए संतरे भी प्रोसेस किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह प्लांट पूरी तरह से जीरो वेस्टेड सिस्टम पर काम करेगा, जिसका मतलब है कि इसमें कोई भी कच्चा माल बर्बाद नहीं होगा।
