स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली, 10 जून 2025: हिंदू धर्म के लोगों के लिए नवरात्रि का पर्व दिवाली और होली के त्योहार से कम नहीं है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल में चैत्र, शारदीय, माघ और आषाढ़ माह में नवरात्रि मनाई जाती है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
आषाढ़ और माघ महीने में आने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहते हैं। आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है। साथ ही व्रत रखा जाता है। इस बार 26 जून 2025 से लेकर 4 जुलाई 2025 तक आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा।
शास्त्रों में बताया गया है कि जो लोग आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में सच्चे मन से दान करते हैं, उन्हें मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर में खुशियों का आगमन होता है। चलिए जानते हैं आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में किन-किन चीजों का दान करना शुभ रहता है।
मेष राशि
मां दुर्गा को खुश करने के लिए नवरात्रि के दौरान मेष राशि के लोग लाल रंग के फलों का दान कर सकते हैं।
वृषभ राशि
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में पीले रंग की मिठाई का दान करना वृषभ राशिवालों के लिए शुभ रहेगा।
मिथुन राशि
मां दुर्गा को खुश करने के लिए आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में मिथुन राशि के जातक हरी मूंग की दाल का दान कर सकते हैं।
कर्क राशि
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को खुश करने के लिए कर्क राशिवालों के लिए दूध का दान करना शुभ रहेगा।
सिंह राशि
नवरात्रि में लाल रंग के कपड़ों का दान करना सिंह राशिवलाों के लिए उत्तम रहेगा।
कन्या राशि
मां दुर्गा को खुश करने के लिए आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में कन्या राशि के जातक हरी सब्जियों का दान कर सकते हैं। इससे आपको पुण्य जरूर मिलेगा।
तुला राशि
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में तुला राशिवालों के लिए मौसमी फलों का दान करना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि
यदि आप मां दुर्गा को खुश करना चाहते हैं तो आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में लाल रंग की वस्तुओं का दान करें।
धनु राशि
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में पीले रंग की वस्तुओं का दान करना धनु राशिवालों के लिए शुभ रहेगा।
मकर राशि
यदि आपकी कोई इच्छा लंबे समय से पूरी नहीं हो रही है तो आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में जरूरतमंदों को काले रंग की वस्तुओं का दान करें। इससे आपकी वो इच्छा जल्द पूरी हो सकती है।
कुंभ राशि
मां दुर्गा को खुश करने के लिए आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में कुंभ राशिवालों के लिए नीले रंग के कपड़ों का दान करना शुभ रहेगा।
मीन राशि
आषाढ़ गुप्त नवरात्रि में मीन राशिवालों के लिए पीले रंग की मिठाई का दान करना शुभ रहेगा। इससे आपको पुण्य और मां दुर्गा का आशीर्वाद मिलेगा।
