स्वतंत्र बोल
रायपुर 9 नवंबर 2026: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित अपने शासकीय आवास में सपरिवार दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस पावन अवसर पर उन्होंने परिवार के साथ माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आतिशबाजी कर दीपोत्सव की खुशियां साझा कीं।
प्रदेशवासियों को दीं दीपावली की शुभकामनाएं
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने इस अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व प्रदेश के हर घर में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए।
सुरक्षित और सद्भाव के साथ पर्व मनाने की अपील
श्री साव ने प्रदेशवासियों से अपील की कि छत्तीसगढ़ में दीपावली का पर्व कई दिनों तक उल्लास से मनाया जाता है। हम सभी को यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने आसपास के लोगों और अन्य जीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश भी दिया।


