दुर्ग पुलिस विभाग में अचानक बड़ा फेरबदल! देर रात जारी हुई ट्रांसफर लिस्ट से मचा हड़कंप, कई थानों के बदले प्रभारी

स्वतंत्र बोल
भिलाई 29 मई 2026: दुर्ग पुलिस विभाग में देर रात हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल ने पुलिस महकमे में हलचल तेज कर दी है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने एक साथ 9 पुलिस अफसरों का तबादला कर दिया, जिसके बाद कई थानों की कमान बदल गई है। अचानक जारी हुई इस ट्रांसफर लिस्ट के बाद विभाग के भीतर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

ad

जारी आदेश के मुताबिक 4 निरीक्षकों और 5 उप निरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। कई थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी बदल दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को लाइन और कंट्रोल रूम भेजा गया है।

youtube

सूची के अनुसार निरीक्षक श्रद्धा पाठक को नियंत्रण कक्ष भिलाई से थाना प्रभारी अण्डा बनाया गया है। वहीं निरीक्षक महेश ध्रुव को थाना उतई से नियंत्रण कक्ष भिलाई भेजा गया है। निरीक्षक अनिल पटेल को थाना बोरी से उतई थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक वंदिता पनिणकर को पुलिस लाइन दुर्ग से थाना प्रभारी बोरी बनाया गया है।

उप निरीक्षकों में खगेन्द्र पठारे को प्रभारी चौकी जेवरा सिरसा से मोहन नगर भेजा गया है। पारस ठाकुर को थाना प्रभारी अण्डा से थाना सुपेला स्थानांतरित किया गया है। उप निरीक्षक श्रीराम पेंड्रो को थाना धमधा से उतई भेजा गया है, जबकि प्रमोद सिन्हा को उतई से थाना धमधा की जिम्मेदारी दी गई है।

अचानक हुए इस फेरबदल को लेकर पुलिस विभाग में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ-साथ कुछ थानों में बढ़ती शिकायतों और प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए यह बदलाव किए गए हैं।