अफगानिस्तान में सुबह आया भूकंप, क्या भारत तक महसूस हुए झटके?, कितनी थी भूकंप की तीव्रता

6b0a2f507fa32 afghanistan earthquake 283303306 16x9

स्वतंत्र बोल
इंटरनेशनल डेस्क 28 नवंबर 2026:
अफगानिस्तान में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई। भूकंप सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर आया। इसकी गहराई जमीन से 117 किलोमीटर नीचे थी। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र 34.522 उत्तरी अक्षांश और 70.636 पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया।

ad

क्यों आते हैं भूकंप?

पृथ्वी की ऊपरी परत कई बड़ी और छोटी प्लेटों में बंटी हुई है। ये प्लेटें लगातार बहुत धीमी गति से चलती रहती हैं। जब ये एक-दूसरे से टकराती हैं या आपस में रगड़ खाती हैं, तो दबाव और ऊर्जा पैदा होती है। जब यह ऊर्जा अचानक बाहर निकलती है, तो धरती में कंपन होने लगता है। इसी घटना को भूकंप कहते हैं।

youtube

कितनी तीव्रता का भूकंप खतरनाक होता है?

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर मापी जाती है। आमतौर पर 7.0 या उससे अधिक तीव्रता वाले भूकंप को काफी खतरनाक माना जाता है। 4.5 या उससे अधिक तीव्रता का भूकंप इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं, 2.0 या उससे कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो भूकंप कहा जाता है। इन्हें कई लोग महसूस भी नहीं कर पाते।