पैरोल की मियाद खत्म हुई, लेकिन बंदी नहीं लौटा; अब पुलिस ने दर्ज किया केस

Classic Photocentric Travel Vlog YouTube Thumbnail 82 copy 1200x675

स्वतंत्र बोल
रायपुर 24 नवंबर 2026:
केंद्रीय जेल रायपुर से 10 दिन की पैरोल पर रिहा हुआ दंडित बंदी गणेश देवांगन 18 साल बाद भी जेल नहीं लौटा। उसे 23 जुलाई 2008 को पैरोल पर छोड़ा गया था। तय अवधि पूरी होने के बाद भी वापस नहीं आने पर अब उसके खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में धारा 224 IPC के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, बंदी क्रमांक 9480/95 गणेश देवांगन, पिता लक्ष्मीनारायण देवांगन, निवासी मिनीमाता चौक, बूढ़ेश्वर चौक, रायपुर को जिला दंडाधिकारी रायपुर के आदेश पर 23 जुलाई 2008 को 10 दिन की पैरोल दी गई थी। पैरोल की अवधि पूरी होने के बाद उसे केंद्रीय जेल में उपस्थित होना था, लेकिन वह निर्धारित तारीख पर वापस नहीं लौटा।

ad

जेल प्रशासन ने पुलिस को भेजा था पत्र

इस मामले में केंद्रीय जेल रायपुर ने पहले भी संबंधित थाने से पत्राचार किया था। बाद में थाना पुरानी बस्ती से मिली जानकारी में बताया गया कि बंदी का निवास क्षेत्र अब सिटी कोतवाली थाने के अंतर्गत आता है। जिस मामले में उसे सजा हुई थी, वह भी कोतवाली थाने से संबंधित है। इसके बाद केंद्रीय जेल अधीक्षक ने 19 नवंबर 2026 को थाना प्रभारी सिटी कोतवाली को पत्र भेजा। इसमें फरार बंदी की अद्यतन जानकारी और FIR की प्रति उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। जेल प्रशासन ने यह भी बताया कि मामला हाईकोर्ट से संबंधित है और इसे प्राथमिकता से लेने का आग्रह किया।

youtube

धारा 224 IPC के तहत केस दर्ज

जेल से मिले पत्र और दस्तावेजों की जांच के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने गणेश देवांगन के खिलाफ धारा 224 IPC के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अब बंदी की गिरफ्तारी और उसे जेल में दाखिल कराने के संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।