2020 में टूटा गठबंधन फिर जुड़ा, पंजाब में NDA की सरकार बनी तो कौन बनेगा CM? अमित शाह ने साफ किया नाम

Untitled

स्वतंत्र बोल
चंडीगढ़ 24 नवंबर 2026:
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिरोमणि अकाली दल फिर साथ आ गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों दलों के गठबंधन का एलान किया। उन्होंने साफ किया कि अगर NDA चुनाव जीतता है तो पंजाब का मुख्यमंत्री अकाली दल से होगा। दोनों पार्टियां राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी। 2020 में कृषि कानूनों को लेकर दोनों दलों का गठबंधन टूट गया था। अमित शाह ने कहा कि अकाली दल गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में रहेगा। टीवी9 के सवाल पर उन्होंने कहा कि बड़ा भाई ही मुख्यमंत्री होता है। सीटों के बंटवारे पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि सीटों का गणित समय आने पर तय किया जाएगा।

ad

31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशामुक्त करने का लक्ष्य

अमित शाह ने कहा कि भाजपा और अकाली दल ने पंजाब के कई मुद्दों पर चर्चा की है। दोनों दलों की प्राथमिकता राज्य को नशामुक्त बनाना है। उन्होंने एलान किया कि 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को पूरी तरह नशे से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। शाह के मुताबिक, पंजाब के किसानों की समस्याओं, आर्थिक विकास और युवाओं के रोजगार को लेकर सुखबीर सिंह बादल और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के बीच तीन महीने तक चर्चा हुई। इसके बाद एक रोडमैप तैयार किया गया है। NDA की सरकार बनने पर इसी रोडमैप के आधार पर काम किया जाएगा।

youtube

सीट बंटवारे पर बाद में होगा फैसला

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि अमित शाह अकाली दल को बड़े भाई की भूमिका में रखने की बात स्पष्ट कर चुके हैं। दोनों दल 117 सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। सीटों का बंटवारा आपसी चर्चा और परिस्थितियों को देखते हुए तय किया जाएगा।

शाह ने AAP सरकार पर साधा निशाना

अमित शाह ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जनता से किए वादे पूरे नहीं किए हैं। उनके मुताबिक, पंजाब की जनता बदलाव का मन बना चुकी है।शाह ने गुरुओं के अपमान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि भाजपा और अकाली दल के साथ आने से जनता का यह फैसला और मजबूत होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य में राजनीतिक बदलाव होगा।

करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर भी बोले शाह

करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर अमित शाह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद इसे अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि इस यात्रा की शुरुआत मोदी सरकार ने ही की थी। जैसे ही माहौल अनुकूल होगा, कॉरिडोर को फिर से शुरू किया जाएगा। शाह ने यह भी बताया कि भाजपा और अकाली दल के बीच गठबंधन में देरी की वजह दोनों दलों के बीच कुछ मुद्दों पर अलग-अलग राय होना था। दोनों पक्षों ने इन मुद्दों पर साझा सहमति बनाई, ताकि गठबंधन लंबे समय तक चल सके। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेतृत्व के