धुरंधर 2 और पुष्पा 2 से हो रही थी तुलना, 15 दिन में रामायण की रिकवरी कहां तक पहुंची?

Untitled

स्वतंत्र बोल
मुंबई 20 नवंबर 2026:
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ के पहले पार्ट की रिलीज के 15 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन फिल्म अपना बजट नहीं निकाल सकी है। दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म की 15 दिनों के बाद बजट के मुकाबले रिकवरी 77.5% रही है, जबकि कलेक्शन के मामले में इसकी तुलना धुरंधर 2 और पुष्पा 2 जैसी फिल्मों से की जा रही थी। निर्माता नमित मलहोत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी की यह फिल्म दो हिस्सों में बनाई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों पार्ट्स के लिए 4,000 करोड़ रुपये का बजट बताया गया है, जिसका निर्देशक या निर्माता ने कभी खंडन नहीं किया और इसी आधार पर एक पार्ट का बजट करीब 2,000 करोड़ रुपये अनुमानित किया जा सकता है।

ad

कैलिफोर्निया-लॉस एंजिलस से लेकर VFX तक की चर्चा

रिलीज से पहले कैलिफोर्निया में ‘रामायण’ का ट्रेलर लॉन्च और लॉस एंजिलस में प्रीमियर हुआ था, जिसे लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में काफी चर्चा रही और हॉलीवुड के कलाकारों ने भी तारीफ की। फिल्म के कुछ सीन और कहानी कहने के तरीके पर सवाल उठने के बावजूद इसके VFX को दर्शकों की सराहना मिली है। शुरुआती दिनों में फिल्म के कलेक्शन ने ध्यान खींचा था, जिससे यह उम्मीद बनी थी कि यह बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है या धुरंधर जैसी फिल्मों के आंकड़ों को पीछे छोड़ सकती है। हालांकि, 15 दिनों के बाद भी फिल्म की रिकवरी 77.5% पर ही रही और यह दो हफ्तों में अपना बजट पूरा नहीं कर सकी।

youtube