स्वतंत्र बोल
रायपुर 17 नवंबर 2026: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज नवा रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ आगमन पर रेवंत रेड्डी का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। इस मुलाकात के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने दोनों राज्यों के साझा हितों से जुड़े विषयों पर निरंतर संवाद और आपसी सहयोग बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक में दोनों राज्यों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर तेलंगाना के जल संसाधन मंत्री एन. रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल तथा छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रशासनिक स्तर पर छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील, तेलंगाना के मुख्य सचिव संजय जाजू, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत और छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो भी मौजूद थे। बैठक में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के सचिव, जल संसाधन विभाग के सचिव तथा दोनों राज्यों के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी शामिल हुए।


