जेल की ऊंची दीवार भी नहीं रोक पाई कैदियों को, कंबलों से बनाया भागने का रास्ता.. फिर ऐसे खुला पोल

Untitled

स्वतंत्र बोल
महासमुंद 16 नवंबर 2026:
छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल से आज सुबह एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां जेल की दीवार फांदकर 4 कैदी फरार हो गए हैं। फरार होने वाले कैदियों में से तीन आरोपी एनडीपीएस (NDPS) एक्ट यानी नशे के कारोबार से जुड़े मामलों में बंद थे, जबकि चौथा कैदी चोरी के आरोप में जेल में बंद था। घटना की पुष्टि एडिशनल एसपी द्वारा कर दी गई है।

ad

कंबल का सहारा लेकर भागे कैदी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना आज सुबह करीब 4 बजे की है। चारों कैदियों ने जेल की ऊंची दीवार फांदने के लिए जेल में मिलने वाले कमलों का इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि मूल रूप से पांच कैदी भागने की फिराक में थे, जिनमें से चार कैदी तो दीवार फांदने में कामयाब हो गए, लेकिन पांचवां कैदी दीवार फांदते समय नीचे गिर गया और असफल रहा, जिसे तुरंत पकड़ लिया गया। फरार होने वाले चार कैदियों में धरमवीर, लीलाधर और राजेंद्र (जो एनडीपीएस एक्ट के आरोपी हैं) तथा पंचराम (चोरी का आरोपी) शामिल हैं। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। फरार कैदियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं और उनकी धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

youtube

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

गौरतलब है कि महासमुंद जिला जेल से कैदियों के फरार होने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले मई 2021 में भी दिनदहाड़े 5 कैदी जेल की ऊंची दीवार फांदकर फरार हो गए थे। उस दौरान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर सहित महासमुंद जिले के कैदी शामिल थे, जिसके बाद जेल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मुख्य प्रहरी समेत चार प्रहरियों को निलंबित किया था। अब एक बार फिर ऐसी घटना सामने आने से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।