सिर्फ एक स्विच या गलत सेटिंग बिगाड़ सकती है पूरा सिस्टम: अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट सेवाएं ठप होने के बाद खुला क्लाउड सर्वर का राज

Computer screen displaying error… 3a4cbaf7

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 13 नवंबर 2026:
बड़ी-बड़ी कंपनियों और सरकारी दफ्तरों में ईमेल व मीटिंग के लिए Microsoft 365, Outlook और Teams का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है। गुरुवार को अमेरिका में अचानक हजारों यूजर्स के कंप्यूटर और डिजिटल सर्विस ठप हो गईं। इसका असर OpenAI और एंथ्रोपिक की AI सर्विस में इस्तेमाल होने वाले कनेक्टर्स पर भी साफ नजर आया है।

ad

आउटेज ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म डाउनडिटेक्टर ने भी इसकी पुष्टि की है। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, अमेरिका में दोपहर करीब 2 बजे तक आउटलुक में परेशानी सामने आई, जिसके बाद करीब 1 लाख रिपोर्ट दर्ज की गईं। बार-बार क्लाउड सर्वर ठप होने की समस्या को लेकर क्वार्टज की रिपोर्ट में पांच तकनीकी खामियों को इसकी वजह बताया गया है।

youtube

क्लाउड सर्वर ठप होने की मुख्य वजहें

  • गलत कॉन्फिगरेशन और अपडेट: इंजीनियर ऑटोमेटेड मैनेजमेंट टूल्स की मदद से एक साथ कई रीजन में मौजूद सर्वर पर सेटिंग्स लागू करते हैं। सेटिंग्स लागू करने के दौरान गलत नंबर, एड्रेस की कमी या सिक्योरिटी नियमों में टकराव की वजह से अपडेट तेजी से फैल नहीं पाता है। कई बार गलत कॉन्फिगरेशन नेटवर्क परमिशन को भी बंद कर देता है।

  • सॉफ्टवेयर अपडेट में खामियां: क्लाउड प्लेटफॉर्म लगातार पैच और नए फीचर्स रोलआउट करते हैं। अक्सर टेस्टिंग कंट्रोल एनवायरमेंट में की जाती है, जो रियल वर्ल्ड से अलग होती है। बड़े सर्वर पर जब इन्हें जारी किया जाता है, तब असली समस्याएं सामने आती हैं।

  • माइक्रोसॉफ्ट एंट्रा आईडी में साइन-इन की परेशानी: माइक्रोसॉफ्ट एंट्रा आईडी डिजिटल टोकन जारी करती है। इनकी मदद से यूजर्स सिंगल लॉगइन के जरिए आउटलुक, टीम्स, शेयरपॉइंट और थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं। अगर आइडेंटिटी सिस्टम धीमा पड़ जाए या टोकन स्वीकार करने से मना कर दे, तो सभी सेवाएं एक साथ ठप हो सकती हैं।

  • डेटा सेंटर्स के सिस्टम में खराबी: डेटा सेंटर आमतौर पर पावर के लिए ग्रिड, बैटरी बैकअप और डीजल जनरेटर पर निर्भर करते हैं। यदि बिजली ट्रांसफर करने वाला स्विच खराब हो जाए, तो बैकअप के दौरान जनरेटर बंद पड़ जाते हैं और सर्वर की बिजली सप्लाई अचानक रुक जाती है।