समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से पहले बिलासपुर में बड़ी हलचल: इन 7 जगहों पर अचानक क्यों पहुंची राजस्व और मंडी की टीम?

Officials inspecting stored padd… 30c46853

स्वतंत्र बोल
बिलासपुर 12 नवंबर 2026:
छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले बिलासपुर जिला प्रशासन ने अवैध धान भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने जिले के सात अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 200.40 क्विंटल धान जब्त किया गया। सभी मामलों में मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। संयुक्त टीम ने चकरभाठा, कोटा, गतौरा, बेलगहना, किरारी और मझवानी सहित विभिन्न क्षेत्रों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों और किराना दुकानों में अवैध रूप से रखे गए धान की जानकारी मिलने पर जब्ती की कार्रवाई की गई।

ad

किस प्रतिष्ठान से कितना धान जब्त हुआ?

प्रशासन की कार्रवाई में नानक ट्रेडर्स से 28 क्विंटल, श्री कृष्णा धान भंडार से 24 क्विंटल और श्रीराम राइस मिल से 50.40 क्विंटल धान जब्त किया गया। इसी तरह अमर किराना स्टोर्स से 28 क्विंटल, विशेष ट्रेडर्स से 24 क्विंटल, राम गोपाल किराना स्टोर्स से 26 क्विंटल और पप्पू किराना स्टोर से 20 क्विंटल धान बरामद किया गया।

youtube

15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी

प्रदेश में 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने जा रही है। उपार्जन केंद्रों में अवैध रूप से धान खपाने और बिचौलियों के जरिए धान की आवक बढ़ाने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। जिला प्रशासन जिलेभर में विशेष जांच अभियान चला रहा है। अधिकारियों की नजर धान के अवैध भंडारण, परिवहन और खरीदी केंद्रों में अनियमित तरीके से धान खपाने की कोशिशों पर है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।