सीआरपीएफ जवानों पर अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग: कुलगाम हमले के बाद इलाके में क्यों बढ़ाई गई सख्ती?

Untitled

स्वतंत्र बोल
श्रीनगर 11 नवंबर 2026:
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार दोपहर CRPF जवानों पर फायरिंग की गई। मोटरसाइकिल सवार अज्ञात हमलावरों ने नाके पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाया। घटना में CRPF के तीन जवान घायल हो गए। हमलावर गोलीबारी के बाद मौके से फरार हो गए। घायल जवानों को इलाज के लिए अनंतनाग जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। CRPF के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई। हमलावरों ने जवानों पर गोलियां चलाईं। CRPF जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की।

ad

इलाके की घेराबंदी, सर्च ऑपरेशन शुरू

फायरिंग के बाद इलाके में काउंटर ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। क्विक रिएक्शन टीमों को मौके पर भेजा गया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और उनके बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

youtube