स्वतंत्र बोल
रायपुर 9 नवंबर 2026: छत्तीसगढ़ में दिवाली के मौके पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस और यातायात पुलिस के जवानों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। रायपुर से दुर्ग जाते समय उन्होंने रास्ते में अलग-अलग चौक-चौराहों पर अपना काफिला रुकवाया। इसके बाद वहां सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाल रहे जवानों के बीच पहुंचकर उन्हें मिठाई और उपहार भेंट किए। मंत्री ने जवानों को दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं।
मंत्री को अचानक अपने बीच देखकर जवान भी अभिभूत नजर आए। इस दौरान गजेन्द्र यादव ने उनसे आत्मीयता से मुलाकात की और उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और सेवाभाव की सराहना की।
मंत्री बोले- जवानों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व
मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि त्योहारों के दौरान जब लोग अपने परिवार के साथ खुशियां मनाते हैं, तब पुलिस के जवान अपनी खुशियों और परिवार से समय निकालकर प्रदेशवासियों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं।
उन्होंने कहा कि जवानों की सेवा और समर्पण समाज के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उनका सम्मान करना और उनके साथ त्योहार की खुशियां बांटना हम सभी का दायित्व है।
पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली
इस बार छत्तीसगढ़ में दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बस्तर में जवानों के साथ त्योहार मनाया। प्रधानमंत्री ने जवानों के बीच पहुंचकर कहा कि यह नक्सलवाद पर पूर्ण विजय हासिल करने के बाद की पहली दीपावली है।


