दिल्ली कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिली, सौरभ चंद्राकर को रायपुर क्यों लाया गया?

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 3 नवंबर 2026:
 महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले का मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर रायपुर पहुंच गया है। उसे इंडिगो की फ्लाइट 6E2307 से लाया गया। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI को उसकी दो दिन की ट्रांजिट रिमांड दी है। अब उसे 4 नवंबर 2026 को रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश किया जाएगा।

ad

सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित किया गया है। भारत लाए जाने के बाद CBI ने 2 नवंबर 2026 को उसे दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। विशेष न्यायाधीश निखिल चोपड़ा की अदालत में CBI ने आरोपी की दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगी थी। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच लंबी बहस हुई।

youtube

प्रत्यर्पण की शर्तों पर रायपुर की अदालत करेगी फैसला

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दिल्ली की अदालत ने कहा कि फिलहाल उसके सामने आरोपी की ट्रांजिट रिमांड का मामला है। ओमान से प्रत्यर्पण की शर्तों के तहत सौरभ चंद्राकर के खिलाफ CBI के मामले में मुकदमा चलाया जा सकता है या नहीं, इस पर फैसला रायपुर की संबंधित विशेष अदालत करेगी। अदालत ने सौरभ चंद्राकर की दो दिन की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर ली। साथ ही उसे 4 नवंबर तक रायपुर की विशेष CBI अदालत में पेश करने का निर्देश दिया। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्यर्पण की शर्तों और मुकदमे की वैधता से जुड़े सवालों पर फैसला संबंधित ट्रायल कोर्ट को ही करना होगा। अब रायपुर की अदालत में इन कानूनी पहलुओं पर विचार किया जाएगा।