रायपुर में स्थानीय अवकाश संशोधित: जानिए अब किस तारीख को बंद रहेंगे शासकीय कार्यालय

Mantralaya 2

स्वतंत्र बोल
रायपुर 3 नवंबर 2026:
छत्तीसगढ़ शासन ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों के लिए स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, अब गोवर्धन पूजा की बजाय देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर (शुक्रवार) को रायपुर में स्थानीय अवकाश रहेगा।

ad

क्यों बदली गई तारीख?

इससे पहले राज्य सरकार ने 9 नवंबर (सोमवार) को गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में स्थानीय अवकाश घोषित किया था। हालांकि, बाद में गोवर्धन पूजा के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। इसी के चलते सरकार ने पूर्व में घोषित 9 नवंबर की स्थानीय छुट्टी को संशोधित करते हुए इसे बदलकर 20 नवंबर कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है, जिसके तहत अब रायपुर और नवा रायपुर के सभी शासकीय कार्यालय 20 नवंबर को बंद रहेंगे।

youtube