स्वतंत्र बोल
रायपुर 3 नवंबर 2026: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह 3 नवंबर की सुबह आंध्र प्रदेश के तट को पार कर सकता है। तूफान का असर छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भी दिखने की आशंका है। प्रदेश में 3 और 4 नवंबर को 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हवा के झोंकों की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जताई है। रायपुर में भी बारिश हो सकती है।
आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक दिखेगा असर
तूफान मुरासु का असर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के अलावा रायलसीमा और तेलंगाना में भी दिख सकता है। इन क्षेत्रों में 2 और 3 नवंबर को भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ गरज-चमक होने की भी संभावना है।
तमिलनाडु में 1 और 2 नवंबर को जोरदार बारिश का अनुमान जताया गया था। इसके बाद 3 और 4 नवंबर को तूफान का असर छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा तक पहुंच सकता है। इन राज्यों में भी तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका है।
छत्तीसगढ़ में 60 किमी तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार
मौसम विभाग के अनुसार, 3 और 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर हवा के झोंके 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम में बदलाव के साथ तेज हवाओं का असर भी देखने को मिल सकता है।
रायपुर में भी बारिश के आसार
रायपुर में 2 नवंबर की शाम से मौसम बदलने का अनुमान जताया गया था। इसके तहत बादल छाने, हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना थी। वहीं, 3 और 4 नवंबर को बारिश तेज होने की आशंका जताई गई है।


