दीपावली से पहले राज्यों को मिली अग्रिम किस्त, छत्तीसगढ़ को कितना मिला?

Untitled

स्वतंत्र बोल रायपुर 1 नवंबर 2026:  दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त के रूप में 3,602 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस राशि के आवंटन पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है। ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि इस राशि से प्रदेश में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिलेगी। उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को प्रदेशवासियों की ओर से धन्यवाद दिया।

ad

विकास कार्यों और योजनाओं को मिलेगी गति

वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र से मिली इस राशि का प्रदेश के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने में उपयोग होगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ को 3,602 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने पर केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

youtube