स्वतंत्र बोल
कांकेर 31 अक्टूबर 2026: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों का छिपाया हुआ डंप बरामद किया है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में जिला बल, सीमा सुरक्षा बल (BSF) और बम निरोधक दस्ता (BDS) की संयुक्त टीम को 2 भरमार बंदूक, 24 बीजीएल सेल, वायरलेस सेट, जीपीएस और करीब 2 किलो वजनी आईईडी पैकेट समेत अन्य सामग्री मिली। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आईईडी और दूसरे विस्फोटकों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
राहान मेहड़ा और माचपल्ली के बीच मिला डंप
जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने राहान मेहड़ा और माचपल्ली के बीच जंगल-पहाड़ी इलाके में सामान छिपाकर रखा था। संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान इस डंप को बरामद किया।
हथियार, संचार उपकरण और विस्फोटक मिले
बरामद सामग्री में 2 भरमार बंदूक, 24 बीजीएल सेल, वायरलेस सेट, जीपीएस, नक्सल साहित्य और करीब 2 किलो वजनी आईईडी पैकेट शामिल हैं। मौके पर मौजूद आईईडी और अन्य विस्फोटकों को सुरक्षा कारणों से नष्ट किया गया।


