स्वतंत्र बोल
रायपुर 17 फरवरी 2025. कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के तहत ग्राम कुरा में सपरिवार मतदान किया। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 53 ब्लॉकों की ग्राम पंचायतों में सुबह 6:45 बजे से वोटिंग जारी है। 11 बजे तक पुरुषों ने 27.32% और 27.84% महिलाओं ने वोट किया है। वोटिंग की औसत 27.68% है।


