राहुल गांधी के काफिले में 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं, कहां हुआ हादसा?

Untitled

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2026:  उत्तर प्रदेश से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले की कई गाड़ियां आपस में टकरा गई हैं। यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 91 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुआ है। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन उनके काफिले में शामिल गाड़ियों के आपस में भिड़ने से कई लोग घायल हो गए हैं।

ad

लखनऊ से सुल्तानपुर जा रहे थे राहुल गांधी

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी सोमवार को राजधानी लखनऊ से सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उनके काफिले में चल रही गाड़ियां अचानक आपस में टकरा गईं। बताया जा रहा है कि इस हादसे में काफिले की कुल 5 गाड़ियां और एक एम्बुलेंस आपस में भिड़ गईं।

youtube

हादसे में कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मी घायल

इस सड़क दुर्घटना में कांग्रेस पार्टी के कुछ कार्यकर्ता, पदाधिकारी और सुरक्षा से जुड़े कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को संभाला। राहत की बात यह है कि इस भीषण टक्कर के बावजूद राहुल गांधी सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।