चक्रवाती तूफान का छत्तीसगढ़ पर असर? जानें कब से तेज होगी बारिश

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 24 अक्टूबर 2026:
छत्तीसगढ़ में 27 अक्टूबर से बारिश बढ़ने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, इसके असर से 28 और 29 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अतिभारी बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की भी संभावना है।

ad

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्व और उससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके धीरे-धीरे मजबूत होने का अनुमान है। मौसम विभाग की गणना के मुताबिक, यह 24 अक्टूबर तक अवदाब, 25 अक्टूबर तक गहन अवदाब और 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

youtube

इसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ने की संभावना है। 27 अक्टूबर से प्रदेश में बारिश बढ़ सकती है। 28 और 29 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी से अतिभारी बारिश होने का अनुमान है।

फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क

बारिश की संभावना के बावजूद फिलहाल पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में बारिश की गतिविधियां थमी रहीं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन भी मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है।

बेमेतरा सबसे गर्म, अंबिकापुर में सबसे कम तापमान

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में बेमेतरा में सबसे अधिक 33.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा।अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी रायपुर में 24 अक्टूबर को आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। यहां अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।फिलहाल रायपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बन रहे मौसमी सिस्टम के असर से आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।