छत्तीसगढ़ के इस आईएएस अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में हुए नियुक्त

Ias jaywardhan (1)

स्वतंत्र बोल
रायपुर 14 अक्टूबर 2026:
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में हुए नियुक्त रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के प्रशासनिक गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत 2014 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी एस. जयवर्धन को गृह मंत्रालय, दिल्ली में उप सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति पद का कार्यभार संभालने की तारीख से चार साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

ad

मुख्य सचिव को भेजा गया ई-मेल निर्देश

भारत सरकार की ओर से इस संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को आधिकारिक ई-मेल भेजा गया है। इस निर्देश में आईएएस एस. जयवर्धन को तुरंत उनके वर्तमान कर्तव्यों और दायित्वों से मुक्त करने को कहा गया है, ताकि वे दिल्ली पहुंचकर गृह मंत्रालय में अपना नया कार्यभार संभाल सकें।

youtube

तय समय सीमा में पदभार न संभालने पर होगी कार्रवाई

कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoP&T) और नियुक्तियों से जुड़ी कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, संबंधित अधिकारी को नियुक्ति आदेश जारी होने की तारीख से तीन सप्ताह के भीतर अपना नया पद संभालना अनिवार्य होता है। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर पदभार ग्रहण नहीं किया जाता है, तो केंद्रीय स्टाफिंग योजना से डिबार (अयोग्य घोषित) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है।

12 04 2025 manesar nagar nigam 23917517 m Ias