स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 2 अक्टूबर 2026 : वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। द्रिक पंचांग के अनुसार अभी सूर्य कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं। 17 अक्टूबर को सूर्य तुला राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य 16 नवंबर तक तुला राशि में रहेंगे। यह राशि परिवर्तन शारदीय नवरात्र के दौरान होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस गोचर के दौरान कुछ राशियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए इस दौरान परेशानियां बढ़ सकती हैं। भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाएं उम्मीद के मुताबिक पूरी न हों, ऐसी स्थिति बन सकती है। मन अशांत या उदास रह सकता है।
इस अवधि में बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी बताया गया है। खर्च बढ़ने से आर्थिक बजट बिगड़ सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को मनमुताबिक सफलता पाने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। घर-परिवार में ऐसी परिस्थितियां बन सकती हैं, जिनसे मानसिक अशांति महसूस हो।
सरकारी कामों में अड़चन आ सकती है। प्रेम संबंधों में भी आपसी विवाद के संकेत बताए गए हैं। ऐसे में संयम और धैर्य बनाए रखने की सलाह दी गई है।
तुला राशि
सूर्य का प्रवेश तुला राशि में ही होगा। इस वजह से तुला राशि के नौकरीपेशा और व्यापार से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
बनते हुए काम बार-बार अटक सकते हैं। आत्मविश्वास में कमी के कारण मन उदास रह सकता है। इस दौरान खर्च करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कोई बड़ा या अहम फैसला लेने से बचना बेहतर बताया गया है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को इस अवधि में कई काम बनते-बनते रुकते हुए महसूस हो सकते हैं। इससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। ऐसा भी लग सकता है कि भाग्य का पूरा साथ नहीं मिल रहा है।
नौकरी से जुड़ी बाधाएं सामने आ सकती हैं। धन का लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
कुंभ राशि
सूर्य के तुला राशि में गोचर के दौरान कुंभ राशि वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। विलासिता और दिखावे से जुड़ी चीजों पर अधिक खर्च करने से बचना होगा।
बचत और खर्च के बीच संतुलन बनाए रखना जरूरी बताया गया है। कोर्ट-कचहरी या प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भागदौड़ बढ़ सकती है। इससे मानसिक तनाव महसूस हो सकता है।
इस दौरान विरोधी या गुप्त शत्रु काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में धैर्य बनाए रखने और शांत रहकर परिस्थितियों का सामना करने की सलाह दी गई है।


