बैठक से पहले पुलिस का शिकंजा! आशुतोष रांका हिरासत में, CJP का आरोप- वकीलों से भी नहीं मिलने दे रही पुलिस!

6ab8c656b8170 ashutosh ranka detained 273133970 16x9

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 27 सितम्बर 2026: असम की राजधानी गुवाहाटी में रविवार को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की प्रस्तावित पहली क्षेत्रीय वॉलंटियर्स मीटिंग शुरू होने से पहले ही रुक गई। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर नाकेबंदी कर CJP के को-कन्वीनर आशुतोष रांका समेत कई नेताओं और वॉलंटियर्स को हिरासत में ले लिया। पार्टी का आरोप है कि पुलिस उनके नेताओं को किसी अज्ञात स्थान पर ले गई है और उनके वकीलों को भी मिलने नहीं दिया जा रहा।

ad

कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस बल, रास्ता रोका

CJP ने गुवाहाटी में अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को जुटाने के लिए इस बैठक की योजना बनाई थी। संगठन के अनुसार, पुलिस ने कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले रास्तों को बंद कर दिया था। बैठक में आने वाले लोगों को रास्ते में ही रोक दिया गया। आरोप यह भी है कि कार्यक्रम स्थल के आसपास आंसू गैस के उपकरण भी तैनात किए गए थे।

youtube

अज्ञात स्थान पर ले गई पुलिस’, संस्थापक ने उठाए सवाल हिरासत की खबर आते ही CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर असम पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आशुतोष रांका और उनकी पूरी टीम को किसी अज्ञात जगह पर ले गई है। दिपके ने कहा कि पार्टी के नेता एक छोटी और शांतिपूर्ण वॉलंटियर्स मीटिंग के लिए जा रहे थे, तभी उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया गया। संगठन का कहना है कि वे तुरंत यह पुष्टि नहीं कर सके कि कुल कितने वॉलंटियर्स को हिरासत में लिया गया है।

वोटर लिस्ट और सरकारी स्कूलों के निरीक्षण का था प्लान

हिरासत में लिए गए को-कन्वीनर आशुतोष रांका शनिवार से ही असम के दौरे पर थे और उन्हें इस बैठक को संबोधित करना था। असम पहुंचने के बाद रांका ने घोषणा की थी कि CJP राज्य में चुनावी रोल के रिवीजन से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेगी। इसके अलावा, पार्टी की टीम सरकारी स्कूलों का दौरा कर उनकी जमीनी स्थिति का जायजा लेने वाली थी।

वोटर लिस्ट और सरकारी स्कूलों के निरीक्षण का था प्लान हिरासत में लिए गए को-कन्वीनर आशुतोष रांका शनिवार से ही असम के दौरे पर थे और उन्हें इस बैठक को संबोधित करना था। असम पहुंचने के बाद रांका ने घोषणा की थी कि CJP राज्य में चुनावी रोल के रिवीजन से प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेगी। इसके अलावा, पार्टी की टीम सरकारी स्कूलों का दौरा कर उनकी जमीनी स्थिति का जायजा लेने वाली थी।

प्रशासन पर सवाल दबाने का आरोप

आशुतोष रांका ने अपने पोस्ट के जरिए राज्य प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि अधिकारी CJP को राज्य के स्कूलों, जमीन और अन्य जनहित के मुद्दों पर सवाल उठाने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। रांका ने असम में चुनावी रोल रिवीजन की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए थे। उनका कहना था कि यह प्रक्रिया राज्य के चुनावों में हुई कथित अनियमितताओं को उजागर कर सकती है।