ट्रेन कैंसिलेशन लिस्ट: बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस रद्द, जानिए सितम्बर और अक्टूबर में कौन-सी ट्रेनें होंगी प्रभावित

Untitled

स्वतंत्र बोल
बिलासपुर 24 सितंबर 2026: रेल यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम परिचालन की सुविधा देने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य किया जा रहा है। दानापुर मंडल के राजेन्द्र पुल-दीनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों के मध्य नए रेल पुल को दोहरीकरण परियोजना से जोड़ने और दीनकर ग्राम सिमरिया-बरौनी के मध्य मुख्य लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से चलने वाली और गुजरने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी तथा कई अन्य ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

ad

बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस इन तारीखों में रहेगी निरस्त

रेल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस कनेक्टिविटी कार्य के चलते ट्रेन संख्या 22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 25 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। इसके अलावा, विपरीत दिशा से चलने वाली ट्रेन संख्या 22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 26 सितम्बर एवं 03 अक्टूबर को रद्द रहेगी। इस मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना शेड्यूल देखकर ही बनाएं।

youtube

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी हैदराबाद, रक्सौल और दरभंगा एक्सप्रेस

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के दौरान कई लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।

गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस: 24 सितम्बर एवं 01 अक्टूबर को किउल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते रक्सौल जाएगी।

गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस: 27 सितम्बर एवं 04 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग मुंगेर-किउल के रास्ते हैदराबाद जाएगी।

गाड़ी संख्या 17007 चपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस: 26 एवं 29 सितम्बर को किउल-मुंगेर-बरौनी के रास्ते दरभंगा जाएगी।

गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-चपल्ली एक्सप्रेस: 25 व 29 सितम्बर एवं 02 अक्टूबर को मुंगेर-किउल के रास्ते चपल्ली जाएगी।