UGC NET June 2026 Result: अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी का रिजल्ट जारी, जानिए कितने अभ्यर्थियों को मिली JRF

Untitled

स्वंतत्र बोल
नई दिल्ली 18 सितंबर 2026: 
 राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 परीक्षा के तहत अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करके स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इन तीनों विषयों के लिए कुल 1,96,491 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,20,355 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। NTA ने रिजल्ट के साथ ही JRF, असिस्टेंट प्रोफेसर और केवल PhD श्रेणी में सफल घोषित हुए उम्मीदवारों के आंकड़े भी सार्वजनिक कर दिए हैं।

ad

9 और 10 सितंबर को आयोजित हुई थी परीक्षा

अंग्रेजी, कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों के लिए दोबारा परीक्षा का आयोजन 9 और 10 सितंबर को किया गया था। NTA की रिपोर्ट के अनुसार, यह परीक्षा देशभर के 272 शहरों में बनाए गए 454 केंद्रों पर संपन्न हुई। पंजीकृत कुल 1,96,491 अभ्यर्थियों में 1,29,552 महिलाएं, 66,931 पुरुष और 8 थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल थे, जिनमें से कुल 1,20,355 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

youtube

824 अभ्यर्थी JRF के लिए घोषित हुए योग्य

जारी नतीजों के मुताबिक, कुल 824 उम्मीदवारों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए अर्हता प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त 11,610 उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर पद की पात्रता के लिए सफल रहे हैं। वहीं, 23,154 अभ्यर्थियों ने केवल PhD श्रेणी के अंतर्गत पात्रता हासिल की है।

आपत्तियों के निपटारे के बाद बना फाइनल रिजल्ट

NTA ने 10 से 13 सितंबर के बीच उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और रिकॉर्ड किए गए जवाब जारी करके उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी थीं। प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों से कराई गई, जिसके बाद तैयार फाइनल आंसर-की के आधार पर अंतिम परिणाम तैयार कर घोषित किया गया।

UGC NET रिजल्ट चेक करने के आसान स्टेप्स

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।

  • होमपेज पर दिए गए ‘UGC NET जून 2026 रिजल्ट / स्कोरकार्ड’ लिंक पर क्लिक करें।

  • नया पेज खुलने पर मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करके सबमिट करें।

  • अब आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।