आईसीसी रैंकिंग में बड़ा फेरबदल: अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तानी बल्लेबाज को पछाड़ा, जानिए नंबर 1 की रेस में कौन आगे

स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 16 सितंबर 2026। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ दिया है। साहिबजादा फरहान पिछले हफ्ते दूसरे नंबर पर थे, लेकिन अब अभिषेक 862 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ टी20 बल्लेबाजों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं।

ad

ईशान किशन नंबर 1 पर काबिज, जानिए अभिषेक कैसे बन सकते हैं टॉप बैटर

टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन 913 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। ईशान किशन 900 से ज्यादा प्वाइंट हासिल करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। रैंकिंग में ईशान किशन को पीछे छोड़ने के लिए अभिषेक शर्मा को तीसरे टी20 में कम से कम शतक लगाना होगा। इसके साथ ही यह भी उम्मीद करनी होगी कि उस मैच में ईशान किशन फ्लॉप साबित हों।

youtube

आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया और भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की ताजा रैंकिंग में भारतीय टीम और उसके खिलाड़ियों का जलवा बरकरार है। भारत इस समय दुनिया की नंबर 1 वनडे और नंबर 1 टी20 टीम बनी हुई है। व्यक्तिगत रैंकिंग की बात करें तो टी20 में ईशान किशन नंबर 1 बल्लेबाज हैं, जबकि वनडे में शुभमन गिल दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में रवींद्र जडेजा दुनिया के नंबर 1 ऑलराउंडर बने हुए हैं।

महिला क्रिकेट में भी भारतीय खिलाड़ियों का सिरमौर

महिला क्रिकेट की रैंकिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी बादशाहत कायम रखी है। महिला बल्लेबाजी रैंकिंग में मंधाना दुनिया की नंबर 1 वनडे बैटर बनी हुई हैं। वहीं गेंदबाजी रैंकिंग में श्री चरणी दुनिया की नंबर 1 टी20 गेंदबाज के पद पर काबिज हैं।