आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल: 27 अधिकारियों की नई पदस्थापना, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट

स्वतंत्र बोल
रायपुर।
छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने बुधवार, 16 सितंबर 2026 को 27 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले किए हैं। विभाग ने अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आयुक्त आबकारी, उपायुक्त आबकारी और अन्य पदों पर नई पदस्थापनाएं शामिल हैं।

ad

नारायणपुर और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में नई जिम्मेदारी

सेखराम भाण्डेकर को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से जिला आबकारी अधिकारी, नारायणपुर का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। कुसुमलता जौले को राजनांदगांव से जिला आबकारी अधिकारी, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।

youtube

रवि कुमार पाठक को बलौदाबाजार-भाटापारा से जिला आबकारी अधिकारी, बस्तर भेजा गया है। वहीं रवीकांत जायसवाल को संभागीय उड़नदस्ता बस्तर से जिला आबकारी अधिकारी, कोरिया की जिम्मेदारी दी गई है।

कई अधिकारियों को मुख्यालय और संभाग में भेजा

संतराम वर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला आबकारी अधिकारी पद से छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड, रायपुर भेजा गया है। कल्पना राठौर को भाटिया वाइन मर्चेंट प्राइवेट लिमिटेड, धूमा, मुंगेली से आबकारी आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़ मुख्यालय, नया रायपुर अटल नगर में पदस्थ किया गया है।

दीनदयाल पटेल को रायपुर से उपायुक्त आबकारी, संभागीय उड़नदस्ता, संभाग बस्तर बनाया गया है। वहीं उमेश अग्रवाल को राज्य स्तरीय उड़नदस्ता, रायपुर से आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ मुख्यालय, नया रायपुर अटल नगर भेजा गया है।

जिलों में भी बदली जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार डॉ. राकेश कुमार सिंह को कोरबा से जिला आबकारी अधिकारी, गरियाबंद बनाया गया है। लालजी दीवान को गरियाबंद से जिला आबकारी अधिकारी, कबीरधाम भेजा गया है।

मनोज कुमार राठौर को कबीरधाम से सहायक आयुक्त आबकारी, कोरबा की जिम्मेदारी दी गई है। गोपाल प्रसाद साहू को जांजगीर-चांपा से उपायुक्त आबकारी, रायपुर बनाया गया है।

इसके अलावा शीला रानी को बिलासपुर से सहायक आयुक्त आबकारी, जांजगीर-चांपा और सोनल अग्रवाल को जशपुर से सहायक आयुक्त आबकारी, बिलासपुर भेजा गया है।

विमल तिक्की को रायगढ़ से जिला आबकारी अधिकारी, बेमेतरा तथा छविलाल पटेल को बिलासपुर से सहायक आयुक्त आबकारी, रायगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

आदेश में चन्द्र प्रताप सिंह, दीपक कुमार ठाकुर, सपना सिन्हा, अनिल कुमार मित्तल, अनिल बंजारे, नागेश्वर मिश्रा और एस.के. नामदेव समेत अन्य अधिकारियों की नई पदस्थापना भी की गई है। सभी अधिकारियों को आदेश में दर्शाए गए नए स्थान पर आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।