स्वतंत्र बोल
रायपुर 22 अगस्त 2026 इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय IGKV में 20 अगस्त को हुए एंटोमोलोग्य पेपर लीक मामले का पुलिस ने 36 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रोफेसर समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, मामले का मास्टरमाइंड भारती एग्रीकल्चर कॉलेज, दुर्ग का प्रोफेसर योगेश सोनकेसरिया है। 17 अगस्त को रायपुर से आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लेने के बाद योगेश ने एंटोमोलोग्य का पेपर अपने घर ले जाकर उसके लिफाफे में सुई से छोटा छेद किया और मोबाइल कैमरे से अंदर रखे प्रश्नपत्र की रिकॉर्डिंग कर ली।इसके बाद प्रश्नपत्र की नकल तैयार कर उसे ₹11 हजार में छात्रों को बेच दिया गया। अजय नायक ने यह पेपर आगे चार अन्य छात्रों तक पहुंचाया, जिसके बाद यह व्हाट्सप्प और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मामले की जांच के लिए 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीमें लगाई गई थीं। रायपुर, दुर्ग, कबीरधाम और बिलासपुर समेत कई जगहों पर कार्रवाई के बाद पुलिस ने योगेश सोनकेसरिया, अजय नायक, त्रिदेव पटेल, नितिन पाण्डेय, अनुज मिंज और आदित्य साहू को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से ₹11 हजार नकद, 6 मोबाइल फोन और पेपर की रिकॉर्डिंग में इस्तेमाल सामान बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दो आरोपी अभी फरार हैं।


