CM साय से मिले RSS नेता इंद्रेश कुमार! मुख्यमंत्री निवास में हुई अहम चर्चा, राष्ट्र निर्माण से लोकतंत्र तक कई मुद्दों पर मंथन

 

ad

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, जनकल्याण और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

youtube

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि ‘आपातकाल स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ पहुंचे इंद्रेश कुमार का मुख्यमंत्री निवास में आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुलाकात के दौरान राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता और जनकल्याण से जुड़े विषयों के साथ-साथ देश में लगाए गए आपातकाल के दौर, उससे जुड़े अनुभवों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संघर्ष पर सार्थक चर्चा हुई।

सीएम साय ने कहा कि इंद्रेश कुमार का राष्ट्रहित के प्रति आजीवन समर्पण और समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की उनकी सोच हमेशा प्रेरणादायी रही है। उन्होंने कहा कि उनका मार्गदर्शन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के प्रति सरकार के संकल्प को और अधिक मजबूत करने वाला है।