घर के बाहर चल रहा था नशे का काला कारोबार! पुलिस ने मारा छापा, लाखों नहीं तो हजारों की नशीली गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार

स्वतंत्र बोल
दुर्ग 27 जून 2026:
 भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में घर के बाहर ही नशीली टेबलेट बेचने का अवैध कारोबार चला रहे एक युवक को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16.12 ग्राम वजन की प्रतिबंधित नशीली टेबलेट जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 52 हजार रुपये बताई गई है।

ad

पुलिस के अनुसार, नेवई थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि स्टेशन मरोदा निवासी एक युवक शिवपारा शीतला तालाब के पास अपने घर के सामने अवैध रूप से नशीली टेबलेट बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

youtube

कार्रवाई के दौरान स्टेशन मरोदा शीतला पारा निवासी सुजल सिंह (22 वर्ष) के कब्जे से ALPRAZOLAM TABLET I.P. 0.5 mg (ALPRAWIN 0.5) की 13 पत्तियां बरामद की गईं। जब्त टेबलेट का कुल वजन 16.12 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 52 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।