एक साल के लिए मैदान आवंटन को लेकर घूस लेने का दावा, आरोपों के बाद तेज हुई चर्चाएं
अंबिकापुर। अंबिकापुर शहर के कलाकेंद्र मैदान में एक वर्ष के लिए मीना बाजार लगाने की अनुमति को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। शहर की महापौर मंजूषा भगत पर मेला संचालक अनुराग मिश्रा से 3 लाख रुपये घूस लेने का गंभीर आरोप लगाया गया है। आरोप सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।
मामला कलाकेंद्र मैदान में मीना बाजार के संचालन की अनुमति से जुड़ा बताया जा रहा है। आरोप है कि अनुमति दिलाने के एवज में कथित तौर पर 3 लाख रुपये की मांग की गई और राशि लेने का भी दावा किया जा रहा है। हालांकि आरोपों को लेकर अब तक आधिकारिक स्तर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।


