स्वतंत्र बोल
दुर्ग 6 जुन 2026।
दुर्ग। खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी के कोयले के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने
करीब 15.530 टन कोयला जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि खुर्सीपार गेट के पास स्थित एक गोदाम में अवैध रूप से कोयले का भंडारण कर उसकी खरीदी-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार
पर पुलिस ने छापा मारकर गोदाम की जांच की, जहां बड़ी मात्रा में कोयला बरामद हुआ।
पूछताछ के दौरान गोदाम संचालक विजय केसरवानी ने कोयले के वैध होने का दावा करते हुए GST बिल पेश किया, लेकिन दस्तावेजों की जांच में बिल फर्जी पाया गया।
इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रेलवे और भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से चोरी किए गए कोयले की खरीद कर बाजार
में बेचता था। उसने यह भी बताया कि फर्जी GST दस्तावेज तैयार कराने में राजकुमार मिश्रा और सुनील शर्मा उसकी मदद करते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार
कर मामले की जांच तेज कर दी है। अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।


