छत्तीसगढ़ के खजाने पर केंद्र की बड़ी नजर! मंत्रालय में हुई हाईलेवल बैठक, कोयला-खनन से बदल सकती है राज्य की तस्वीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खनिज और ऊर्जा संसाधनों को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में बड़ी हलचल देखने को मिली। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री Satish Chandra Dubey ने सौजन्य मुलाकात की। हालांकि यह मुलाकात औपचारिक बताई गई, लेकिन बैठक में जिन मुद्दों पर चर्चा हुई, उसने राज्य के औद्योगिक और आर्थिक भविष्य को लेकर कई बड़े संकेत दे दिए हैं।

ad

बैठक में कोयला उत्पादन बढ़ाने, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने, खनन क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे के विस्तार और बड़े निवेश को आकर्षित करने जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक राज्य में रेल और लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में भी रणनीति तैयार की जा रही है, ताकि खनिज संसाधनों का परिवहन और औद्योगिक गतिविधियां तेज की जा सकें।

youtube

बैठक के दौरान स्वच्छ ऊर्जा और नई तकनीकों को लेकर भी खास फोकस रहा। कोयला गैसीकरण, सौर ऊर्जा विकास और खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग के जरिए रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा करने पर जोर दिया गया। माना जा रहा है कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ को ऊर्जा और खनन क्षेत्र में देश के बड़े औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की तैयारी चल रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है और केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य तेजी से नई संभावनाओं की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार निवेश के लिए बेहतर माहौल तैयार कर रही है ताकि युवाओं को ज्यादा रोजगार मिल सके और क्षेत्रीय विकास को गति दी जा सके।

इस हाईलेवल बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के प्रबंध संचालक Rajat Bansal और South Eastern Coalfields Limited के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक Harish Duhan समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

राजनीतिक और औद्योगिक गलियारों में इस बैठक को आने वाले समय में छत्तीसगढ़ में बड़े निवेश, नई परियोजनाओं और रोजगार विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।