टावर पर चढ़ी युवती… मोबाइल में चल रहा था आखिरी वीडियो, फिर थाने के सामने हुआ ऐसा खौफनाक अंत

स्वतंत्र बोल
26 मई 2026 : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। कुनकुरी थाना क्षेत्र के धुमाडांड गांव में मंगलवार तड़के एक युवती ने मोबाइल टावर पर चढ़कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घटना से ठीक पहले वह अपने मोबाइल में वीडियो देख रही थी।

ad

मृतका की पहचान नीलिमा लकड़ा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक वह पिछले काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और मोबाइल पर आत्मघाती वीडियो देखने की गंभीर लत लग चुकी थी। परिवार उसे लगातार समझाता था, लेकिन वह ऐसी सामग्री देखना बंद नहीं कर रही थी। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी उसने आत्महत्या की कोशिश की थी।

youtube

जानकारी के अनुसार घटना से एक दिन पहले नीलिमा अपनी मां के साथ अस्पताल गई थी, जहां से वह अचानक लापता हो गई। रात में पुलिस पेट्रोलिंग टीम को वह मिली थी और उसे घर जाने के लिए कहा गया था। लेकिन तड़के करीब 4 बजे उसने खुद डायल 112 पर फोन कर कहा कि “थाने में कोई नहीं है।”

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां युवती ने कहा कि वह सिर्फ यह देखना चाहती थी कि पुलिस कितनी जल्दी पहुंचती है। इसके कुछ घंटे बाद सुबह करीब 5 बजे स्थानीय लोगों ने उसे कुनकुरी थाने के सामने स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि पुलिस लगातार फोन पर उससे बातचीत कर रही थी और उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मना भी लिया गया था। लेकिन इसी दौरान वह मोबाइल पर कोई वीडियो देखने लगी और अचानक फांसी लगा ली। देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने शव को टावर से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव या आत्मघाती विचारों से जूझ रहा है, तो तुरंत परिवार, मित्रों या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से मदद लें।