नौकरी का बड़ा मौका! 19 मई को लगेगा रोजगार मेला, 297 पदों पर होगी सीधी भर्ती

 

ad

स्वतंत्र बोल
कोरिया, 16 मई 2026: कोरिया नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कोरिया जिले में 19 मई को विशाल रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है, जहां करीब 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। खास बात यह है कि 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के अभ्यर्थियों को नौकरी पाने का मौका मिलेगा।

youtube

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बैकुण्ठपुर द्वारा आयोजित यह एक दिवसीय रोजगार मेला 19 मई 2026, मंगलवार को लगाया जाएगा। रोजगार मेला कलेक्ट्रेट परिसर, जिला पंचायत के पीछे गढ़कलेवा के बगल स्थित जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा।

297 पदों पर होगी भर्ती

रोजगार मेले में कई निजी कंपनियां हिस्सा लेंगी और कुल 297 पदों पर युवाओं का चयन किया जाएगा। भर्ती के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, कंप्यूटर डिप्लोमा और स्नातक पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

इन पदों पर मिलेगी नौकरी

रोजगार मेले में मीटर इंस्टॉलर, सीआरओ, डाटा मैनेजर, लाइफ मित्र, सिक्योरिटी गार्ड, कंप्यूटर ऑपरेटर, कोऑर्डिनेटर, सुपरवाइजर, बैंक एवं फाइनेंस ऑफिसर और फील्ड ऑफिसर जैसे कई पदों पर भर्ती की जाएगी।

28 हजार तक मिलेगी सैलरी

जानकारी के मुताबिक चयनित उम्मीदवारों को पद और योग्यता के अनुसार करीब 10 हजार रुपये से लेकर 28 हजार 500 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। कार्यस्थल कोरिया, सरगुजा समेत प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रहेगा।

कई बड़ी कंपनियां होंगी शामिल

रोजगार मेले में SBI Life Insurance जैसी कंपनियों समेत कई निजी संस्थाएं शामिल होंगी। युवाओं से अपील की गई है कि वे अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और जरूरी दस्तावेजों के साथ तय तारीख पर पहुंचकर रोजगार के इस मौके का लाभ उठाएं।