पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी से मचा सियासी बवाल

स्वतंत्र बोल
पंजाब,09 मई 2026:
पंजाब की भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी ने राज्य की राजनीति में हलचल तेज कर दी है. ईडी की अलग-अलग टीमें चंडीगढ़, दिल्ली और गुरुग्राम समेत कई स्थानों पर कार्रवाई कर रही हैं. मंत्री के सरकारी आवास पर भी अधिकारियों द्वारा पूछताछ और जांच की जा रही है.

ad

ईडी यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत कर रही है. बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने कथित फर्जी GST खरीद, मनी लॉन्ड्रिंग और अवैध वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामले में यह कदम उठाया है. इस कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है.

youtube

किन ठिकानों पर हुई छापेमारी?

ईडी ने दिल्ली, गुरुग्राम और चंडीगढ़ में कुल पांच स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है. यह कार्रवाई हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड के दफ्तरों और पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर पर की गई.

सूत्रों के मुताबिक, ईडी को बड़े स्तर पर मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी GST लेनदेन से जुड़े दस्तावेज मिलने की आशंका है.

संजीव अरोड़ा पर क्या हैं आरोप?

ईडी का आरोप है कि संजीव अरोड़ा ने अपनी कंपनी के जरिए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के मोबाइल फोन की फर्जी GST खरीद दिखाई. इसके बाद इन मोबाइल फोन को दुबई के जरिए भारत में अवैध पैसे की ‘राउंड ट्रिपिंग’ के लिए इस्तेमाल किया गया.

जांच एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली में मौजूद ही नहीं रहने वाली कई फर्मों से फर्जी GST खरीद बिल हासिल किए गए. इन बिलों के आधार पर फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का दावा किया गया और निर्यात पर GST रिफंड व ड्यूटी ड्रॉबैक का लाभ लिया गया.

ईडी का कहना है कि इससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ और निजी स्तर पर आर्थिक फायदा उठाया गया.

क्या बोले भगवंत मान

ईडी की कार्रवाई के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने BJP और ED पर निशाना साधते हुए X पर ट्वीट किया.

संजय सिंह ने ED को बतया ‘सुपारी किलर

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी ईडी की कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “सुपारी किलर” ED आज फिर पंजाब पहुंच गया है. सरकार के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर छापेमारी शुरू हो गई है. दो तीन दिन तमाशा चलेगा, फर्जी खबरे चलेंगी, सुपारी किलर वापस चले जायेंगे.