गांव की शादी में अचानक पहुंचे विदेशी मेहमान… फिर DJ पर जो हुआ, उसका VIDEO हो रहा ताबड़तोड़ वायरल!

स्वतंत्र बोल
कोंडागांव 07 मई 2026:कोंडागांव जिले के केशकाल ब्लॉक स्थित ग्राम बेडमा में एक साधारण शादी समारोह अचानक सोशल मीडिया का सबसे चर्चित नजारा बन गया। वजह बने कुछ विदेशी पर्यटक, जिन्होंने गांव की शादी में ऐसा रंग जमाया कि हर कोई उन्हें देखता रह गया।

ad

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह नायक परिवार में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान जगदलपुर की ओर जा रहे विदेशी पर्यटकों का एक समूह वहां रुका और उत्सुकतावश शादी समारोह देखने पहुंच गया।

youtube

पारंपरिक वेशभूषा में सजे दूल्हा-दुल्हन और देसी शादी की रस्मों ने विदेशी मेहमानों को इतना प्रभावित किया कि वे लगातार फोटो और वीडियो बनाने लगे। लेकिन असली नजारा तब देखने को मिला, जब DJ पर गाने बजने शुरू हुए।

कुछ ही देर में विदेशी मेहमान खुद को रोक नहीं पाए और बारातियों के साथ डांस फ्लोर पर उतर गए। देसी बीट्स पर विदेशी पर्यटकों का अंदाज देखकर पूरा गांव झूम उठा।

रंग-गुलाल, ढोल-डीजे और गांव की मस्ती के बीच विदेशी मेहमानों ने जमकर डांस किया। वहीं बाराती भी उनके साथ सेल्फी और तस्वीरें लेने में जुट गए। देखते ही देखते शादी समारोह किसी बड़े उत्सव में बदल गया।

ग्रामीणों के मुताबिक ऐसा नजारा गांव में पहली बार देखने को मिला, जहां विदेशी मेहमान पूरी तरह देसी रंग में रंगे नजर आए। अब इस खास पल का वीडियो सोशल media पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे “भारत की असली संस्कृति” बता रहे हैं।

देखें VIDEO