मुख्यमंत्री की रैली से लौट रहे भाजपा समर्थकों पर ग्रेनेड हमला और फायरिंग

स्वतंत्र बोल
अगरतला, 08 अप्रैल 2026:
चुनावी माहौल के बीच त्रिपुरा से एक बेहद सनसनीखेज और खौफनाक घटना सामने आई है, जहां मुख्यमंत्री माणिक साहा की रैली से लौट रहे भाजपा समर्थकों पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया गया। इस हमले ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात खोवाई जिला के तेलियामुरा इलाके में मंगलवार रात हुई। भाजपा समर्थक त्रिपुरा ट्राइबल एरियाज ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल (ADC) चुनावों से पहले सीएम की जनसभा में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी मेरेंग बाजार के पास पराकाल्क इलाके में उन पर हमला कर दिया गया।

हमलावरों ने अचानक वाहनों को निशाना बनाते हुए तीन राउंड फायरिंग की और ग्रेनेड से धमाका करने की कोशिश की। इस हमले का मकसद साफ तौर पर लोगों के बीच डर और अफरा-तफरी फैलाना बताया जा रहा है। इस खतरनाक हमले में कम से कम 10 लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद पूरे इलाके में भारी पुलिस बल और सुरक्षा एजेंसियों की तैनाती कर दी गई है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश कर रहा है।

इस घटना पर मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए तिपरा मोथा के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने और हार के डर से इस तरह की हिंसक साजिश रची गई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि समर्थकों को डराने और चुनावी माहौल बिगाड़ने के लिए जानबूझकर हथियारों का इस्तेमाल किया गया।

मुख्यमंत्री ने इस घटना को 1970 के दशक की हिंसक राजनीति की याद दिलाने वाला बताते हुए कहा कि कुछ लोग फिर से डर और आतंक का माहौल बनाना चाहते हैं। हालांकि उ