स्वतंत्र बोल
रायपुर 19 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है। सीएम विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा की है। अब प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। छत्तीसगढ़ में 4 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी काम करते हैं।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारे राज्य के कर्मचारियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। आगे दिवाली पर्व आ रहा है। हमने भी महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। अब 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। वहीं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की मांग है कि ड्यू डेट से और एरियर्स के साथ DA दिया जाए।
राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित देवाशीष और मनतृप्त कौर की सीएम से मुलाकात
22 अगस्त को होगा उग्र आंदोलन
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने कहा कि केंद्र के समान DA तो कर दिया गया, लेकिन उनकी 11 सूत्रीय मांगों पर सरकार ने अब तक विचार नहीं किया गया। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि मोदी की गारंटी अनुसार देय तिथि (ड्यू डेट) से महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) दिया जाए।
कमल वर्मा ने आगे कहा कि DA एरियर्स की राशि कर्मचारियों के GPF खाते में समायोजित की जाए। जैसा मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है। 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से अब तक बात नहीं हो पाई है। 22 अगस्त को सामूहिक अवकाश से लेकर जिलों में उग्र आंदोलन करेंगे।
कमल वर्मा ने कहा कि शासकीय सेवकों के लिए “मोदी की गारंटी” पर अमल नहीं होने से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। फेडरेशन के आह्वान पर आगामी 22 अगस्त को कलम बंद, काम बंद आंदोलन को प्रदेशभर में व्यापक समर्थन मिल रहा है।
