स्वतंत्र बोल
रायपुर 19 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने राज्य के सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि की घोषणा की है। यह निर्णय राज्य सरकार के कर्मचारियों को आर्थिक राहत प्रदान करने और उनकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। इस वृद्धि से राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
कर्मचारी अधिकारी संघ का 11 सूत्री मांगों को 22 अगस्त को कलम बंद आंदोलन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह कदम कर्मचारियों के कल्याण और उनकी मेहनत को सम्मान देने का एक प्रयास है। नई दरों के साथ, महंगाई भत्ता अब कुल वेतन का 55 प्रतिशत हो जाएगा, जो कर्मचारियों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। इस वृद्धि का लाभ न केवल नियमित कर्मचारियों को, बल्कि अंशकालिक और संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा।
यह घोषणा कर्मचारी संगठनों द्वारा लंबे समय से की जा रही मांगों के बाद आई है। सरकार ने इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है, जिससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है।
