डिप्टी सीएम अरुण साव ने हर घर तिरंगा के तहत अपने शासकीय निवास पर लगाया तिरंगा

1755089095 a00caac26dc63b070a0c

स्वतंत्र बोल
रायपुर 13 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ते हुए नवा रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास पर तिरंगा लगाया। उन्होंने इस खास मौके पर कहा कि तिरंगा केवल हमारे देश का ध्वज नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की एकता, अदम्य साहस और अमर बलिदान का प्रतीक है।

ad

खाद संकट के बीच छत्तीसगढ़ को केंद्र की बड़ी सौगात, राज्य को मिलेगा 50-50 हजार टन यूरिया और DAP

youtube

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सभी लोगों से देश की आजादी के अमृत महोत्सव के इस गौरवपूर्ण उत्सव में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाकर ‘हर घर तिरंगा’ महाअभियान को जन-जन का उत्सव बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने तिरंगे के साथ अपना फोटो साझा कर इस राष्ट्रीय गौरव में सहभागी बनने का अनुरोध किया है।