राजधानी में असलहे का डर दिखाकर व्यापारी से 15 लाख लुटे

स्वतंत्र बोल
रायपुर 11 अगस्त 2025: राज्य की राजधानी में सोमवार दोपहर एक बड़ी लूट की वारदात हुई। पंडरी थाना क्षेत्र के कांपा रेलवे फाटक के पास बोरवेल कारोबारी चिराग जैन से 3 बाइक सवार बदमाशों ने 15 लाख रुपए लूट लिए। वारदात इतनी सटीक योजना के तहत हुई कि कारोबारी को भनक तक नहीं लगी।

ad

1 किलोमीटर तक पीछा कर दिया घटना को अंजाम

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी कारोबारी का करीब 1 किलोमीटर तक पीछा कर रहे थे। जैसे ही वह सुनसान जगह पहुंचे, बदमाशों ने उनकी कार को रुकवाया और जबरन अंदर घुस गए। तीनों ने चेहरा ढका हुआ था और गले में हथियार लगाकर धमकी दी, ‘चुपचाप बैठे रहो, वरना मार देंगे’। इसके बाद उनके पास रखे 15 लाख रुपए लेकर फरार हो गए।

youtube


बिना नंबर प्लेट वाली बाइक से आए लुटेरे

मिली जानकारी के मुताबिक, लुटेरे बिना नंबर की बाइक पर आए थे, जिस पर अंग्रेजी में “BOSS” लिखा हुआ था। घटना के बाद कारोबारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पंडरी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

PM रिपोर्ट ने चौंकाया, मां बेटी की मौत बनी रहस्य

मामले को लेकर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके साथ ही ये आशंका जताई जा रही है कि आरोपी वारदात के बाद शहर से बाहर निकल गए होंगे।