इस दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, बिलकुल अलग होगा नजारा

B7nu5agg solar and lunar eclipse 2025 625x300 27 December

स्वतंत्र बोल
रायपुर 30 जुलाई 2025: साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण आगामी 7 सितंबर को भाद्रपद पूर्णिमा की रात लगेगा। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत समेत एशिया, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अमेरिका और न्यूजीलैंड में भी दिखाई देगा। कुल 3 घंटे 28 मिनट तक ग्रहण

ad

चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना रात 9:57 बजे शुरू होकर 8 सितंबर की सुबह 1:26 बजे तक चलेगी, यानी कुल 3 घंटे 28 मिनट तक। ग्रहण के दौरान पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है, जिससे चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है और वह आंशिक या पूर्ण रूप से ढक जाता है।

youtube

जाने, भारत में सूतक काल कब तक

भारत में यह ग्रहण पूरी तरह दिखाई देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य होगा। सूतक काल चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, यानी दोपहर से ही धार्मिक कार्यों पर रोक लग जाएगी। इस दरमियान भोजन, यात्रा और पूजा-पाठ से बचने की सलाह दी जाती है। मंदिरों के पट बंद हो जाते हैं और किसी भी प्रकार की शुभ गतिविधियाँ वर्जित मानी जाती हैं।

इन्हें लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह

विशेषज्ञों का कहना है कि ग्रहण के दौरान मानसिक रूप से ध्यान लगाना लाभकारी होता है। वहीं गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। यह खगोलीय घटना जहां वैज्ञानिकों के लिए शोध का विषय है, वहीं धार्मिक दृष्टि से भी इसका विशेष महत्व होता है।

साय कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, जाने कौन से वो फैसले ?