स्वतंत्र बोल
02जून 2025: देश के कई हिस्सों में मानसून ने आंधी और गरज के साथ दस्तक दे दी है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
तेज हवाएं, बिजली कड़कने की आशंका और अति भारी बारिश का खतरा बताया गया है। चलिए विस्तार से जानते हैं किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल… दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा अब मुंबई, ओडिशा होते हुए पश्चिम बंगाल और असम तक पहुंच गई है। इससे उत्तर भारत की ओर नमी युक्त हवाओं का प्रवाह तेज हो गया है। इसके कारण पिछले 24 घंटों में पूर्वोत्तर राज्यों में अच्छी खासी बारिश दर्ज की गई।
यूपी में मौसम का मिजाज बदला, जारी हुआ अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। लखनऊ मौसम केंद्र ने राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।
- 3 जून: पश्चिमी यूपी में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ बारिश होगी।
- 4 जून: पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों में हल्की बारिश और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाओं का पूर्वानुमान है।
लखनऊ का हाल: राजधानी लखनऊ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम या रात में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।
- अधिकतम तापमान: 38°C
- न्यूनतम तापमान: 26°C बांदा सबसे गर्म रहा जहां तापमान 44°C दर्ज किया गया जबकि अलीगढ़ में सबसे कम तापमान 22.8°C रहा।
उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब में तेज हवाओं का खतरा
उत्तराखंड, पश्चिमी यूपी और हरियाणा में 2 और 3 जून को 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ जगहों पर यह रफ्तार 70 किमी/घंटा तक भी पहुंच सकती है। उत्तराखंड और पंजाब में भारी बारिश का विशेष अलर्ट 3 जून को जारी किया गया है। लोगों को सलाह दी गई है कि खुले में ना निकलें और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखें। राजधानी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भी मानसून की आहट महसूस की जा रही है।
- 3 से 4 जून: बादल छाए रहेंगे और हल्की गरज के साथ बूंदाबांदी होगी।
- तापमान: अधिकतम 34-38°C और न्यूनतम 22-24°C के बीच रहेगा। तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री कम रहने की उम्मीद है जिससे दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत मिल सकती है।
पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ का खतरा
पूर्वोत्तर भारत में मौसम सबसे ज्यादा बिगड़ सकता है।
- 3 जून को: मणिपुर, नागालैंड, मिज़ोरम और त्रिपुरा में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी।
- असम और मेघालय: कुछ जिलों में बाढ़, जलभराव और भूस्खलन की संभावना है।
- प्रभाव: यातायात बाधित हो सकता है, फसलों को नुकसान पहुंच सकता है और आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।
तेज हवाओं की रफ्तार: कहां कितनी चली
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा): 78 किमी/घंटा
- प्रयागराज: 57 किमी/घंटा
इस रफ्तार से पेड़ उखड़ सकते हैं, बिजली की लाइनें प्रभावित हो सकती हैं और निर्माण कार्यों में बाधा आ सकती है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को सतर्क किया गया है।
